कोरोना वायरस के बचाव हेतु सभी शासकीय एवं अशासकीय विश्वविद्यालय और महाविद्यालय 31 मार्च तक बंद रहेंगे

Chhattisgarh

रायपुर, 13 मार्च 2020,केन्द्र सरकार द्वारा कोरोना वायरस के संबंध में जारी एडवाइजरी के तारतम्य में राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय विश्वविद्यालय और महाविद्यालय 31 मार्च 2020 तक तत्काल प्रभाव से बंद रहेंगे। इस अवधि में होने वाली वार्षिक परीक्षाएं यथावत संचालित होती रहेंगी। इस संबंध में आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय से प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय विश्वविद्यालयों के कुल सचिवों और शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यो को परिपत्र जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *