केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, मिनट 2 मिनट कार्यक्रम जारी

Chhattisgarh

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया है। अमित शाह 27 अगस्त शनिवार दोपहर रायपुर पहुंचेंगे। वे यहां भाजपा की ओर से आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित किताब मोदी@20 पर चर्चा करेंगे। रायपुर साइंस कॉलेज के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कार्यक्रम ऑर्गेनाइज किया गया है। अमित शाह एनआईए के प्रांतीय कार्यालय का भी उद्घाटन करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 अगस्त को दोपहर 2:05 बजे रायपुर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधा अमित शाह नया रायपुर के सेक्टर-24 में बने एनआईए के प्रदेश मुख्यालय भवन पहुचेंगे। 2:30 से 3:30 बजे तक एनआईए के कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। शाम 4 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह साइंस कॉलेज के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे. वहां आयोजित कार्यक्रम मोदी पर केंद्रित किताब पर चर्चा के लिए शाह 5:30 बजे तक वहीं रहेंगे। 5:30 बजे केंद्रीय गृह मंत्री दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे प्रदेश कार्यालय जाएंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय गृहमंत्री भाजपा नेताओं के साथ मुलाकात और चर्चा करेंगे। शाम 7:20 बजे शाह रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *