रायपुर : पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी गिरफ़्तारी दे दी है | उन्होंने यह कहते हुए अपनी गिरफ़्तारी दी की प्रदेश कि सरकार तानाशाही सरकार है| हमें मुख्यमंत्री से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है |
छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी और बढ़ते अपराधों के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में BJP ने बुधवार को राजधानी रायपुर में हल्ला बोल दिया है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकल पड़े हैं। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कई जगह झड़प हुई। इस बिच हिंसक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया जा रहा है|