युवा कांग्रेस ने पुरंदेश्वरी का पुतला फूंका

Chhattisgarh

रायपुर : भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जयस्तंभ चौक पर उनका पुतला दहन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी है कि अपने बयान के लिए माफी मांगें, नहीं तो आने वाले समय में और भी उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे।
पूर्व मीडिया विभाग चेयरमैन तुषार गुहा ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर प्रदेश का हर वर्ग दीर्घ स्वास्थ्य की कामना कर रहा है। उसी दिन भाजपा प्रदेश प्रभारी मुख्यमंत्री के विरोध में बयान देती हैं कि सच बोले तो उनके सर के सैकड़ों टुकड़े हो जाएंगे। युवा कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करता है। उन्होंने कहा, अपने बयान के लिए वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, नहीं तो उन्हें छत्तीसगढ़ में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। पुतला दहन के दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष प्रत्याशी विनोद कश्यप, विधानसभा प्रत्याशी अजय साहू, आजाद वर्मा, अभिनव शर्मा, सुनील सरोज, अतुल दुबे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *