रायपुर : आसाम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आए थे , उन्होंने छत्तीसगढ़ में सैनिक स्कूल का निरीक्षण किया और मॉडल क्या और किस तरह से होगा का निरीक्षण किया क्योंकि आसाम सरकार सैनिक स्कूल डिमांड पर और खोलने जा रही है उन्होंने कहा देश में बच्चों की डिमांड को देखते हुए 101 स्कूल खोलने की मंशा है, आसाम के मंत्री रनोज पेगू ने इस दौरान पत्रकारों के सवाल कि छत्तीसगढ सरकार द्वारा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल को बढ़ावा दिया जा रहा है, इस पर आपका राय क्या है जिसके जवाब में उन्होंने कहा ऐसा मॉडल हमारे आसाम में भी है हम लोग आदर्श विद्यालय बोलते हैं वह सीबीएसई इंग्लिश स्कूल है,बहुत अच्छा लगा। वहीं उन्होंने छ ग के प्रकृति और मौसम की भी तारीफ की है।