मुख्यमंत्री कल झारखंड जाएंगे

Chhattisgarh

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल बुधवार को झारखंड  जाएंगे। वे वहां पर कांग्रेस के पदयात्रा में शामिन होंगे। झारखंड कांग्रेस भवन पहुंचकर पदाधिकारियों से मुलाकात कर चर्चा करेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2 बजे विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से रवाना होकर 3.15 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचेंगे। वहां से वे कांग्रेस पदयात्रा में शामिल होने कर्पुरी ठाकुर चौक हिन्नू से पदयात्रा शुरू करेंगे, जो बिरसा चौक पहुंचेगी। वहां से वे कांग्रेस भवन वापस लौटकर पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। शाम 5.30 बजे झारखंड ट्राइबल महोत्सव 2022 में शामिल होंगे। सम्मेलन के बाद वे रांची एयरपोर्ट से 7.45 बजे रवाना होकर 9 बजे रायपुर वापस आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *