गुजरात के पर्यवेक्षक सिंहदेव ने अहमदाबाद में ली बैठक

Chhattisgarh

रायपुर। गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव गुरूवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी गुजरात की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता एवं युवाओं की सक्रिय भूमिका का उल्लेख करते हुए इसे कांग्रेस पार्टी की मजबूती बताया। साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तरह जनघोषणापत्र के माध्यम से लोगों से जुड़कर उनकी अपेक्षाओं को समझने एवं उनकी मांगों को प्राथमिकता में शामिल करने पर भी जोर दिया। बैठक में गुजरात प्रभारी रघु शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा, छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल, डॉ. शिव डहरिया, उमेश पटेल, अमरजीत भगत, प्रेमसाय सिंह टेकाम समेत कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *