हम फाउंडेशन करेगा सामाजिक कार्य

Chhattisgarh

रायपुर : दिनाँक 24 जुलाई  को शाम 4.00 बजे  फाउंडेशन शाखा समर्पण रायपुर की बैठक महाराष्ट्र मंडल रायपुर में हुई। बैठक में डॉ जे एस उरकुरकर अध्यक्ष हम फाउंडेशन ने संस्था के द्वारा किये जाने वाले कार्यों व उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। मीटिंग को  राजकुमार शुक्ला कार्यकारी अध्यक्ष,  एस के भार्गव, जोन अध्यक्ष,  राजेन्द्र दुरुगकर स्टेट कोऑर्डिनेटर ने संबोधित किया। यह निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त के अवसर पर हमारा मान तिरंगा घर घर की शान तिरंगा, कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हर सदस्य अपने घर मे झंडा फहराकर परिवार के साथ फोटो भेजेंगे। जिसका कोलॉज बनाकर प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में सामाजिक स्तर पर किये जाने वाले कार्यों के बारे में गहन चर्चा की गई। मुख्य रूप से  सुरेश कुमार सालुंके,  गोपाल सोलंकी,  अमन यादव,  विनय यादव,  राकेश कुमार खरे ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।  सालुंके  ने कहा कि प्रथम चरण में सदस्यता अभियान चलाया जावे। साथ साथ पौध रोपण, सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यों, युवा शशक्तिकरण जैसे कार्यों का समावेश किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *