सोनिया को ईडी के सम्मन के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन कल

Chhattisgarh

रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के सम्मन के विरोध में कांग्रेस राजधानी ईडी दफ्तर के सामने सुबह 11 बजे से विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होगें। ईडी दफ्तर के घेराव में शामिल होने के लिये कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिलों से राजधानी पहुंचेंगे। ब्लाक अध्यक्ष, ब्लाक पदाधिकारी, वार्ड पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, पार्षद, पंचायत पदाधिकारी, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत, नगर पालिका के पंचायतों के निर्वाचित पदाधिकारी सभी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, ईडी भाजपा की एजेंट की तरह काम कर रही है। ईडी की भूमिका मोदी सरकार में भाजपा की प्रचार-प्रचार तंत्र के अलावा कुछ नहीं है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, मोदी सरकार से सवाल पूछते है जो जनता से जुड़े एवं देश के भविष्य से संबंधित होता है। उनके सवाल का जवाब देने से बचने मोदी सरकार ईडी का नोटिस भेजती है। उनके द्वारा उठाई जा रही मजदूरों, गरीबों, किसानों, युवाओं की आवाज को दबने नहीं दिया। ईडी और पुलिस के माध्यम से ये दबाव इनकी आवाज उठाने से रोक रही है। कांग्रेस भाजपा का डट कर मुकाबला करेगी।
भाजपा विरोधी ईडी के नजर में गुनहगार
उन्होंने कहा, मोदी भाजपा के सरकार के 8 वर्षों में इस वक्त 5,422 केस ईडी के चल रहे हैं। ग्लो एंड लवली स्कीम है। जो लोग भाजपा के विरोध में है ईडी की नजर में वे गुनाहगार है। भाजपा ज्वाइन करते ही सारे केस समाप्त हो जाते है। हेमंत बिस्वा शर्मा, लुईस बर्जर, मुकुल राय, सोमेन मित्रा और शारदा घोटाले केस में जिसमें ईडी ने बुलाया, क्रीम लगाई और भाजपा में शामिल हो गए और ईडी ने सब चीजें सफा चट कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *