छत्तीसगढ़िया अपमान पर राहुल गांधी क्षमा मांगें: भाजपा

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री सुबोधकांत सहाय के बयान ”दो छत्तीसगढ़िया प्रदेश को बर्बाद कर रहे है” पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि सुबोधकांत सहाय बचकाना बयान देकर छत्तीसगढ़ और झारखंड प्रदेश की जनता का अपमान कर रहे हंै। कांग्रेस पार्टी अपने बेलगाम नेताओं पर काबू रखे क्योंकि छत्तीसगढ़ का अपमान हम नहीं सहेंगे। आपको जो कुछ कहना है हमको बोलो, भाजपा को बोलो, हमारी नीतियों की आलोचना करो लेकिन प्रदेश एवं प्रदेश की जनता के खिलाफ कुछ नहीं सुना जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने नेताओं के इस कृत्य पर छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगंे। सुबोधकांत सहाय का बयान छत्तीसगढ़ की अस्मिता का अपमान है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कौशिक ने कहा है कि इस प्रकार का बयान छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की संभावित पराजय की हताशा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इशारे पर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *