सीतापुर : छत्तीसगढ़ NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के आह्वान एवं प्रदेश सचिव राहुल गुप्ता के निर्देश पर सीतापुर NSUI के द्वारा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था केंद्र (आईटीआई) में मोदी सरकार के अग्निपथ योजना के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमे छात्र – छात्राओं के द्वारा हस्ताक्षर के माध्यम से केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना पर अपना विरोध दर्ज किया गया.. इस दौरान NSUI के सक्रिय कार्यकर्ता विवेक गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, सोनू सोनी, अमर सिंह, अंकु सोनी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।।