रायपुर। राज्य शासन ने संचालक आयुष पी. दयानंद को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा कंगाले के अवकाश तक यह प्रभार उन्हें सौंपा गया है। अब तक भुवनेश यादव इस पद पर प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं।

कौशिक मूल विभाग में वापस
मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड में सेवाएं दे रहे सहायक औषधि नियंत्रक बसंत कौशिक को वापस उनके मूल विभाग में भेजा गया है। जानकारी के अनुसार उनके खिलाफ एक शिकायत के बाद लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कार्रवाई की है। श्री कौशिक की जगह सहायक औषधि नियंत्रक हिरेन मनुभाई पटेल को पदस्थ किया गया है