कैबिनेट की बैठक आज

Uncategorized

रायपुर भूपेश कैबिनेट की एक बैठक 14 जुलाई याने आज  मुख्यमंत्री निवास में होगी। बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र के प्रथम अनुपूरक बजट अनुमान को स्वीकृति दी जाएगी। इसके अलावा मछुआ नीति को भी मंजूरी मिल सकती है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सीएम आवास में दोपहर 12 बजे से हाेने वाली बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र पर भी चर्चा हो सकती है। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। विधानसभा सत्र में सरकार की रणनीति को लेकर भी इसमें चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *