ये चुनाव देश के अस्मिता एवं संप्रभूता की रक्षा का चुनाव है : डॉ. रमन सिंह

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर आज शाम 4 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक रायपुर पश्चिम विधानसभा रायपुर का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था। जिसमें लगभग 2 हजार से अधिक बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। सम्मेलन में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित रायपुर लोकसभा के वर्तमान सांसद रमेश बैस भी रायपुर में पहले कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्साह बढ़ाया। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव संचालक बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, राजीव कुमार अग्रवाल, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, सुभाष तिवारी, चन्नी वर्मा, मीनल चौबै, मोहन एंटी, शताब्दी पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, महेश बैस, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में उपस्थिति को देखते हुए कहा कि मुझे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे मैं किसी विशाल सभा को संबोधित कर रहा हूं। इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता यदि चाह लें तो कोई भी विरोधी हमें हरा नहीं सकता। आप लोगों की उपस्थिति देखकर रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से सुनील सोनी को ऐतिहासिक बढ़त मिलेगी।
उन्होंने कहा कि ये चुनाव देश की अस्मिता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए हो रहे हैं। देश को आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए हो रहे हैं। ये चुनाव देश को आतंकवाद एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए हो रहे हैं। आज कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस में इनकी घोषणा से समूचा राष्ट्र स्तब्ध है। देश द्रोह जैसे कानून जो कि देश की सुरक्षा आतंकवाद से रक्षा के लिए है। उसे समाप्त करने का प्रस्ताव कांग्रेस पार्टी अपना घोषणा पत्र में लाई है। जिसकी जितनी निंदा की जाये कम है। आजादी की लड़ाई लडऩे वाली कांग्रेस तो महात्मा गांधी के साथ ही चली गई। अब जो कांग्रेस बची है ये देश के टुकड़े-टुकड़े करने वालों के साथ खड़ी है, आतंकवादियों के समर्थन में खड़ी दिखाई दे रही है। महात्मा गांधी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि कांग्रेस पार्टी देश को इस कदर बर्बाद करने पर आतूर हो जाएगी। एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने में अपनी पूरी ऊर्जा लगा दी है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के नेता देश का सत्यानाश करने पर तुले हैं। मोदी जी ने देश को शक्तिशाली राष्ट्र बनाया। आतंकवाद को पनाह देने वाले देश भारत से डरने लगे हैं। ये मोदी जी का व्यक्तित्व हैं। आज देश की मांग नरेन्द्र मोदी है।
सात बार के लोक सभा सांसद रमेश बैस ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने प्रेम और साथ का जिक्र करते हुए कहा कि आप सभी वहीं कार्यकर्ता हैं जिन्होंने मुझे सात बार रायपुर लोकसभा से जीताकर संसद भेजा है। मैं आपका एवं पार्टी का अहसान कभी नहीं भूल सकता। आपने जो प्यार और स्नेह दिया है। मैं हमेशा आपके लिए संघर्ष करता रहूंगा। भारतीय जनता पार्टी ने मुझे बहुत सम्मान दिया है। आप सबसे आग्रह करता हूं कि आप सभी ऐसे ही प्यार और स्नेह सुनील सोनी को भी दें और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हाथ मजबूत करें।
रायपुर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव संचालक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने लंबे चौड़े वादे करते हुए छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा दिया है। छत्तीसगढ़ के बेरोजगार उनके झूठे वादों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ताक लगाये बैठे हैं। जिस दिन चुनाव होगा उस दिन वे सारे युवा भारतीय जनता पार्टी को भारी मत देकर विजयी बनाने जा रहे हैं। इसी तरह भूपेश सरकार ने हमारे माताओं एवं बहनों को भी खूब जबदस्त धोखा दिया है। शराबबंदी का झूठा वादाकर हमारे बहनों के साथ मजाक किया है। माता और बहनों ने भी ठान ली है कि कांग्रेस पार्टी को धूल चटा कर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि रायपुर पश्चिम विधानसभा में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने सुनील सोनी को पहले ही जीता दिया है। आप सभी यहां से यह संकल्प लेकर जायें कि हर घर से हर मतदाता कमल खिलाएंगे।
भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की इतनी बड़ी फौज देखकर मैं आश्वस्त हो गया हूं कि भाजपा रायपुर लोकसभा के साथ साथ सम्पूर्ण हिन्दुस्तान जीतने जा रही है। आज के परिदृष्य में देश के लिए नरेन्द्र मोदी जी का नेतृत्व अत्यन्त आवश्यक है। आप सब देश की सुख, शांति और समृद्धि के लिए कमर कस कर तैयार हो जाएं।
सभा को पूर्व मंत्री राजेश मूणत, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल, श्रीमती चन्नी वर्मा, मीनल चौबे, दीनानाथ शर्मा, मोहन उपारकर, ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा उपाध्यक्ष हेमेन्द्र साहू एवं आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष बजरंग खंडेलवाल ने किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर सुनील सोनी को जीत के प्रति आश्वस्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *