भोपाल : लोकसभा चुनाव को देखते हुए हुए पुलिस लाइन नेहरु नगर में मंगलवार सुबह जनरल परेड व बलवा ड्रिल रिहर्सल परेड का आयोजन किया गया। एएसपी अखिल पटेल द्वारा परेड में नरोना शाहपुरा में प्रशिक्षणरत 102 प्रशिक्षु ने बलवा परेड में भाग लिया। उन्हें परेड के माध्यम से बताया गया कि किसी भी विपरित परिस्थितियों में कानून व्यवस्था बनाए रखने व जान माल की रक्षा करते हुए कर्तव्यों का निर्वहन कर भीड़ को नियंत्रित करना है। परेड में थाना प्रभारी, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, थाना बल, यातायात पुलिस, क्राइम ब्रांच, रक्षित केंद्र, नगर नियंत्रण कक्ष के स्टॉफ सहित लगभग 380 अधिकारी/कर्मचारी एवं 102 प्रशिक्षु ने भाग लिया।