छत्तीसगढ़ : भिलाई कुम्हारी थाना क्षेत्र के रामपुर चौराहा में मंगलवार सुबह एक नवजात शिशु का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर बच्चे के शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है। वहीं अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। मंगलवार सुबह कुम्हारी पुलिस को सूचना मिली की रामपुर चौराहा के पास कचरे के ढेर में एक नवजात शिशु का अधजला शव मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को देख कर आशंका जताई है कि शिशु का का जन्म कुछ दिन ही पूर्व हुआ है। पुलिस मामले में पंचनामा कर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है।