रायपुर : जानकारी के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस ने एक पत्रकार वार्ता में बताया है कि एकनाथ शिन्दे आज शाम 7.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे । घोषणा होने से सभी हतप्रभ हैं । आज शपथ लेने वाले सिर्फ़ शिंदे ही होंगे । बाकी लोग बाद में शपथ लेंगे ।
एकनाथ शिंदे ने भी पत्रकार वार्ता में कहा कि हम बाला साहब ठाकरे के हिंदुत्व को आगे ले जायेंगे । उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को धन्यवाद दिया ।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री न बनने का फैसला लिया है । बीजेपी नेतृत्व ने भी यही ऐतिहासिक निर्णय लिया है ।