मार पिट लड़ाई झगड़ा फिर एक की हुई मृत्यु

Uncategorized

रायपुर : थाना डीडीनगर क्षेत्र का मामला,चंगोराभाठा झंडा चौक गली के पास तीन भाई रामअवतार साहू, रामु साहू और बितेश उर्फ किशोर साहू तीनो अपने घर के पास उसी मोहल्ले के रहने वाले दुर्गेश नामक लड़के को गालियां दे रहे थे , इसी बीच मोहल्ले के ही राजा ठाकुर और सुनील साहू भी पहुचे और तीनों भाइयों से क्या हुआ क्यो गाली दे रहे हो कहने पर तीनों भाइयों और राजा ठाकुर और सुनील साहू के बीच झगड़ा हुआ जिसमे रामअवतार, रामु और बितेश द्वारा डंडे और पाइप तथा हाथ मुक्के से राजा ठाकुर और सुनील साहू से मारपीट किये। जिसमे राजा ठाकुर गंभीर रूप से घायल हुआ। मारपीट में गंभीर रूप से घायल राजा ठाकुर को सुनील साहू और राजा ठाकुर के परिजन जगन्नाथ अस्पताल लाये जहा उसकी मृत्यु हो गयी।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी सुनील साहू की रिपोर्ट पर थाना डीडी नगर में उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है प्रकरण के दो आरोपी रामावतार साहू एवं रामू साहू को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है । इनमें से रामू साहू गूँगा-बहरा है। एक अन्य आरोपी भाई बितेश साहू की पता तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *