बिलासपुर : नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आमजनों से अपील की है कि योग शिविर में अधिक से अधिक शामिल हो व निरोगमयी जीवन के लिए संकल्प लें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया को योगाभ्यास से जोड़ा है। जीवन में निरोग रहने के लिए योग हमारे लिए मजबूत माध्यम है जिससे जुड़कर हम स्वस्थ समाज की स्थापना कर सकते हैं। नेता प्रतिपक्ष कौशिक बिल्हा के मुड़ीपार टोल प्लाजा में आयोजित योग शिविर में शामिल हुए।