कांग्रेस की दो दिवसीय चिंतन शिविर…कल सास्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है : मोहन मरकाम

Uncategorized

रायपुर : कांग्रेस के चिंतन शिविर कार्यशाला को लेकर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कार्यशाला में प्रथम सेशन में जो उदयपुर में डिक्लेरेशन हुआ था । उसे छत्तीसगढ़ में कैसे लागू हो , विस्तार से पढ़कर बताया गया और उसके आगे क्रियान्वयन कैसे करना है उसके बारे में विस्तार से बताया गया ।  उसके साथ साथ मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन और आशीर्वाद उनका दिशा निर्देशन मिला और काग्रेस प्रदेश प्रभारी पूनिया का दिशा निर्देशन मार्गदर्शन मिला और उदयपुर में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की वह जो करोड़ों भारतीयों को करोड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधन था उस संबोधन को एल ई डी के माध्यम से दिखाया गया। विस्तार से चर्चा हुई । दूसरा सेशन में जो हमारे वरिष्ठ नेता उदय पुर संकल्प शिविर में भाग लिए थे ,उनका अनुभव उनका मार्गदर्शन मिलेगा ,,और रात्रि में 9:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा और कल अलग-अलग मुद्दों पर जो नेताओं को टॉपिक दी गई है उस टॉपिक में हम कैसे जमीनी स्तर पर काम करें,, उसके बारे में अलग-अलग नेता विस्तार से अपनी बात रखेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *