सीएम का बड़ा बयान… पेट्रोल डीजल में जल्द कम हो सकता है वैट….जनता को मिल सकती है राहत

Uncategorized

रायपुर। केंद्र सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में कमी की गई है, इन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि डीजल का भाव 6 रुपये और पेट्रोल 8 रुपये घटा है। हम यह कहते हैं कि यूपीए सरकार के समय जो सेंट्रल एक्साइज था उसे उसी दर पर लिया है केंद्र सरकार के द्वारा जो अभी दर कम किया गया, इससे हमें सेंट्रल एक्साइज का जो नुकसान है वह 570 करोड़ रुपए का आ रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश की जनता के हित मे हम इस निर्णय का स्वागत करते हैं, बल्कि मांग करते हैं इसको यूपीए सरकार के समय जो सेंट्रल एक्साइज था 9 रुपया 3 रुपया उस दर पर ले आए। भारत सरकार ने 4 प्रतिशत सेस जो लगाया है वह पहली बार लगा है उसे समाप्त किया जाना चाहिए।

वही वेट कम किए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भारत सरकार से 42% हमको मिलता है, वैसे ही वह हमारा अपना हिस्सा कट गया। मैंने पहले ही कहा था कि अलग-अलग राज्यों में करने की जगह भारत सरकार निर्णय लें।

वहीं यदि हमारे राज्य की बात की जाए तो पहले हमने कहा था कि पड़ोसी राज्य कितना वेट काम कर रहे है, उसे देखा जा रहा है उसके अनुसार आगे कम करूंगा। पिछले समय भी कम किया गया था। भारत सरकार से पुनः मांग करता हूं कि यूपी सरकार के समय जो सेंट्रल एक्ससाइज था, उस दर पर ले आए। रसोई गैस की कीमत को जितना यूपीए सरकार के समय था उस दर पर आम उपभोक्ताओं को दिया जाए दिया जाए।
बाइट भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *