रायपुर – थाना पुरानी बस्ती में जितेंद्र यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कुशालपुर यादव पारा में रहता है तथा मजदूरी का काम करता है। प्रार्थी दिनांक 20.05.2022 के सुबह करीब 07.00 बजे पहाड़ी तालाब कुशालपुर में नहाने गया था जहां तालाब के पीपल पेड पास उसी के मोहल्ले का एक लड़का बैठा था जो प्रार्थी को देखकर रात में हीरो बन रहा था ज्यादा बात कर रहा था आज तुझे जान से मारकर खत्म कर दूंगा कहकर अपने जेब6 से चाकू निकालकर प्रार्थी की हत्या करने की नियत से गले एवं बाये कान के पास वार कर चोट पहुंचाकर फरार हो गया। जिस पर लड़के के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 196/22 धारा 307 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में थाना पुरानी बस्ती पुलिस की टीम द्वारा प्रकरण में लड़के की पतासाजी करते हुए उसके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर घटना में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।