मन्त्री डॉक्टर डहरिया ने डबरीपारा तालाब और मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये

Uncategorized

रायपुर – प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियो को नगर निगम रायपुर के जोन -9 के गुरु घासीदास वार्ड के अंतर्गत आने वाले तेलीबांधा शताब्दी नगर के डबरीपारा तालाब का गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण और मुक्तिधाम की योजना पर स्वीकृति अनुसार विकास के नये कार्यों को तत्काल गतिमान करके दो माह के भीतर गुणवत्तापूर्वक कार्य करवाकर पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के डबरीपारा तालाब के कार्यों की प्रगति के औचक निरीक्षण के दौरान दिये हैं. मन्त्री डॉक्टर डहरिया ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक एस. के. सुन्दरानी, जोन -9 के जोन कमिश्नर अरुण साहू एवं सम्बंधित अधिकारियो की उपस्थिति में डबरीपारा तालाब एवं मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण की योजना की प्रगति एवं तालाब के गहरीकरण कार्य का प्रत्यक्ष अवलोकन किया. जोन -9 के जोन कमिश्नर साहू ने मन्त्री डॉक्टर डहरिया को बताया कि नगर निगम रायपुर द्वारा डबरीपारा तालाब के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए 112 परिवारो को लाभान्डी के एएचपी आवासीय परिसर के रिक्त मकानों में व्यवस्थापन दिया जा चुका है एवं मकानों के खाली होने के बाद उन्हें तोड़कर तालाब एरिया का सौंदर्यीकरण करने के लिए पूरी तरह से हटाया जा चुका है. इसके बाद रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा डबरीपारा तालाब का गहरीकरण कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है. मन्त्री डॉक्टर डहरिया ने तालाब और मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *