डाकमतपत्र वितरण, डाकमतपत्र से मतदान व डाकमतपत्र संग्रहण का कार्य 22 से 24 अक्टूबर तक

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर : भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार 80 वर्ष से अधिक आयु के निर्वाचक और शारीरिक निःशक्तता वाले निर्वाचक एवं कोविड 19 से प्रभावित मतदाताओं को डाक मतमत्र के द्वारा मतदान की सुविधा दी गई है।

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने जानकारी दी है कि वरिष्ठ नागरिक (80 वर्ष से अधिक आयु के) दिव्यांग, कोविड-19 से प्रभावित मतदाताओं को डाक मतपत्र वितरण, डाक मतपत्र से मतदान एवं डाकमतपत्र संग्रहण का कार्य 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2020 तक इस हेतु विशेष रूप से गठित मतदान दलों के द्वारा किया जाएगा। डाक मतपत्र वितरण, मतदान एवं संग्रहण की जानकारी बी.एल.ओ के माध्यम से संबंधित मतदाताओं को अवगत कराना जाएगा। वरिष्ठ नागरिक ( 80 वर्ष से अधिक आयु के) दिव्यांग, कोविड-19 से प्रभावित मतदाताओं को डाक मतपत्र वितरण, मतदान एवं संग्रहण के लिए विशेष रूप से गठित मतदान दलों का प्रशिक्षण दिनांक 21 अक्टूबर 2020 को कार्यालय परियोजना

प्रशासक गौरेला के सभा कक्ष में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए तीन पालियों में आयोजित किया जाएगा।

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने संबंधितों को प्रशिक्षण में निर्धारित तिथि एवं समय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *