चार आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

Chhattisgarh

रायपुर : राज्य शासन ने चार अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार देने का आदेश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में डॉ. आलोक शुक्ला को प्रमुख सचिव संसदीय कार्य विभाग, अतिरिक्त प्रभार प्रमुख सचिव कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग, अध्यक्ष छग माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं अध्यक्ष व्यावसायिक परीक्षा मंडल को वर्तमान कर्तव्यों के साथ ग्रामीण औद्योगिक पार्क, सी-मार्ट एवं गोधन न्याय मिशन का समन्वयक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आदेश में डॉ. तंबोली अय्याज फकीरभाई सीईओ नवा रायपुर अटलनगर विकास प्राधिकारण तथा नोडल अधिकारी नरवा, गरुआ, घुरुवा, बाड़ी एवं गोधन योजना को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ विशेष सचिव कृषि तथा माटी पूजन अभियान के प्रभारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जयप्रकाश मौर्य संचालक खनिज तथा एमडी खनिज विकास निगम एवं संचालक नगर एवं ग्राम निवेश को उनके वर्तमान दायित्चों के साथ संयुक्त सचिव खनिज साधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पुष्पा साहू संयुक्त सचिव खनिज विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को संयुक्त सचिव वन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *