एक उम्मीदवार का नामांकन निरस्त

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर. 26 मार्च 2019 बस्तर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवारी के लिए दाखिल आठ अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की कार्यवाही मंगलवार 26 मार्च को पूरी की गई। संवीक्षा के बाद राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के प्रत्याशी जयसिंह कावड़े का नाम निर्देशन पत्र निरस्त कर दिया गया है।
शपथ पत्र नहीं होने और प्रपत्र में अधूरी जानकारी के कारण कावड़े का नामांकन निरस्त किया गया है। कावड़े का नाम निर्देशन पत्र निरस्त हो जाने के बाद बस्तर संसदीय क्षेत्र से अब सात प्रत्याशी शेष रह गए हैं।

नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के बाद अब बहुजन समाज पार्टी के आयतूराम मंडावी, इंडियन नेशनल कांग्रेस के दीपक बैज, भारतीय जनता पार्टी के बैदूराम कश्यप, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के रामू मौर्य, अंबेडकराईट पार्टी आॅफ इंडिया के पनीष प्रसाद नाग, अखिल भारत समग्र क्रांति पार्टी के  मंगला राम कर्मा और शिवसेना के सुरेश कवासी की उम्मीदवारी शेष है। उम्मीदवार गुरुवार 28 मार्च को अपरान्ह तीन बजे तक नाम निर्देशन पत्र वापस ले सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *