रायपुर, 21 अप्रैल 2022/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के निर्देशन में जनमानस में पारिस्थितिक स्थिरता और जैव विविधता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अर्थ डे 22 अप्रैल 2022 को जिला प्रशासन एवं बलौदाबाजार वन मण्डल द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है। यह मैराथन दौड़ बलौदाबाजार वन मण्डल कार्यालय से सुबह 6 बजे प्रारंभ होकर सोनवर्षा नेचर सफारी तक आयोजित की गई है। वन मण्डलाधिकारी द्वारा इस मैराथन में नागरिकों, समाज प्रमुखों और छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेने का आग्रह किया गया है। इस वर्ष अर्थ डे की थीम – ‘‘इनवेस्ट इन अवर प्लेनेट‘‘ रखी गई है।