बीजापुर…नक्सलियों ने सीएएफ के कैंप पर किया हमला… चार जवान घायल…

Uncategorized

बीजापुर : बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा में स्थित पुलिस केम्प पर रात लगभग 11 बजे माओवादियों ने हमला कर दिया , इस हमले में चार जवान घायल हो गए हैं , घायल दो जवानों को बेहतर उपचार के लिए चॉपर से रायपुर रिफर किया गया है, वहीं दो जवानों का बीजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी है ।

नक्सलियों ने सीएएफ के कैंप पर किया हमला किया और मौके पर जवानों ने भी मोर्चा सम्हाल लिया लेकिन इस मुठभेड़ में चार जवान घायल हो गए । फायरिंग में घायल 2 जवानों को हैलीकॉप्टर से  रायपुर ईलाज के लिए लाया गया।  घायल जवान टुकेश्वर धुर्व और जितेंद्र मंडावी का RKCH अस्पताल में इलाज जारी।

मिली जानकारी के अनुसार कुटरू थाना क्षेत्र के घोर माओवादी प्रभावित दरभा में पुलिस केम्प स्थापित किया गया है, इस केम्प पर माओवादियों द्वारा रात 11 बजे अचानक फायरिंग करते हुए बीजीएल दागा । ग्रेनेड बमो से किया गया हमला ।

सुरक्षा बल के जवानों ने भी तत्काल मोर्चा संभालकर जवाबी कार्यवाही प्रारम्भ किया, जवानों की जवाबी कार्यवाही से माओवादी भाग खड़े हुए । माओवादियों के इस हमले में चार जवान घायल हो गए है , जिनका उपचार रायपुर और बीजापुर में जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *