सूरजपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह आज सूरजपुर दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा कहा कि सरगुजा संभाग के दो कांग्रेस के मंत्रियों की लड़ाई में सरगुजा का विकास नही हो पाया। वहीं खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव को लेकर कहा कि खैरागढ़ की जनता का विश्वास पहले दिन से ही भाजपा की तरफ है, रमन सिंह कांग्रेस के नए जिला, नया तहसील समेत 29 बिंदुओं वाले घोषणा पत्र पर भी सवाल उठाते नजर आए।
रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माण के बाद पूरा संभाग तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा था, लेकिन कांग्रेस के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में दो बड़े मंत्रियों के विवाद के कारण पूरा संभाग पिछड़ता जा रहा है। यहां विकास के सारे काम रोक दिये गए है़ं। यह स्थिती पूरे छत्तीसगढ़ में है जो भी निर्माण कार्य हो रहे थे वह भाजपा के कार्यकाल में 15 साल में विकास कार्य हुए। इन साढ़े तीन सालों में जनता ढगी हुई महसूस कर रही है। झूठे वादे करके चुनाव जीतने वाली सरकार आज फिर से कठघरे में खड़ी है। आज कर्ज के बोझ से डूबी हुई सरकार है जो हर साल 1200 करोड़ रूपए ब्याज के रूप में भुगतान कर रही है। यह सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है।