मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में सभी सदस्यों और नागरिकों को आमंत्रित करते हुए कहा-चलो एक साथ जाकर फिल्म देखते हैं

Uncategorized

रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में सभी सदस्यों को आमंत्रित करते हुए कहा-चलो एक साथ जाकर फिल्म देखते हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा सभी विधायकगणों और गणमान्य नागरिकों को फ़िल्म देखने का भेजा गया है निमंत्रण।राजधानी के मैग्नेटो माल के PVR में आज रात 8 बजे के शो में फ़िल्म कश्मीर फाइल्स के लिए एक पूरा हाल किया गया है बुक।

दरअसल भाजपा विधायक पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज विधानसभा में छत्तीसगढ़ में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने का आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जनता के अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

कश्मीरी पंडितो के ऊपर जुल्म को लेकर उनकी ऊपर बनी फ़िल्म को देखने से रोका जा रहा है ।

रायपुर की थियेटरों में इस फ़िल्म की टिकिट नही बेची जा रही है । बाहर हाउसफुल का बोर्ड लगा दिया गया है । 10 – 10 , 15-15 टिकिट बेचकर हाउसफुल का बोर्ड लगा दिया गया है ।लोगो को फ़िल्म देखने से रोका जा रहा है, वंचित किया जा रहा है ।

सरकार नही चाहती कश्मीरी पंडित के ऊपर किए गए ज्यादती को देखे । लोग सत्यता देखे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *