रायपुर : नगर पाटन में आज सुबह सुबह कांग्रेस नेत्री के यहां ED की रेड पड़ी है, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ED विभाग का अमला सोमवार अल सुबह दक्षिण पाटन के ग्राम गातापार पहुंचा, यहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं अन्य के घर जरूरी दस्तावेज खंगाल रही है,दोनों के निज निवास पर ED जांच में जुटे है निवास के बाहर सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस अमला सुरक्षा बतौर मुस्तैद किया गया है , फिलहाल ज्यादा जानकारी नही मिला है छापे की कार्रवाई जारी है।