रायपुर : कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बीच छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने राहुल गांधी के समर्थन में झंडा बुलंद किया है। सिंहदेव ने ट्विट कर कहा, राहुल गांधी भारत में एकमात्र नेता हैं जो भाजपा-आरएसएस की विचारधारा को चुनौती देते हैं।
भारत के विचार के लिए उनकी लड़ाई पूरे देश में लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावना को मजबूत करती है। उनकी ईमानदारी फासीवादियों को डराती है। वह ऐसे नेता हैं जिनकी कांग्रेस और भारत को जरूरत है!