रायपुर, 01 मार्च 2022/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचकर वहां इलाज के लिए भर्ती रत्ना शर्मा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना।रत्ना शर्मा जो हैं मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा की माता हैं।मुख्यमंत्री बघेल ने शर्मा कोे शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए शुभकामनाएं दी।इस अवसर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे।