सीनियर स्टॉफ ऑफिसर लक्ष्मी प्रसाद वर्मा को DG’s Disc and Commendation Certificate प्रदान करने की घोषणा की गई

Uncategorized

रायपुर 28 फरवरी 2022, भारत सरकार गृह मंत्रालय के महानिदेशक अग्नि शमन सेवा, नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षक द्वारा वर्ष 2021 में नगर सेना मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ सीनियर स्टॉफ ऑफिसर लक्ष्मी प्रसाद वर्मा को DG’s Disc and Commendation Certificate प्रदान करने की घोषणा की गई थी। भारत सरकार, गृह मंत्रालय नई दिल्ली से डीजे डिस्क एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर आज नगर सेना मुख्यालय नवा रायपुर में अतिरिक्त महानिदेशक नगर सेना , अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ छत्तीसगढ़ अरूण देव गौतम (भा पु से) द्वारा डिस्क पहनाकर एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर अलंकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *