रायपुर। राजधानी रायपुर में पारिवारिक विवाद के दौरान छह माह की मासूम बच्ची को जमीन पर पटककर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। मामले में सरस्वती नगर थाना पुलिस ने बच्ची के पिता आशीष कांवरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

घायल बच्ची का एम्स रायपुर में इलाज जारी है।पुलिस के अनुसार, घटना 14 अक्टूबर की रात करीब एक बजे की है। आरोप है कि आपसी विवाद के दौरान आशीष कांवरिया ने अपनी छह माह की बच्ची को दो बार जमीन पर पटक दिया। इससे बच्ची के सिर में अंदरूनी चोट आई और वह बेहोश हो गई। इसके बाद बच्ची को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया।मामले की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
सरस्वती नगर थाना में अपराध क्रमांक 237/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2), 115(2) और 109 में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।रायपुर पश्चिम जोन के पुलिस उपायुक्त रॉबिन्सन गुरिया (भा.पु.से.) और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. मानसी नाना भाऊ साकोरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आशीष कांवरिया, पिता सुदर्शन कांवरिया, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।पुलिस के मुताबिक, घायल बच्ची फिलहाल एम्स में उपचाररत है।2