कांग्रेस की सदस्यता अभियान पर बैठक हुई खत्म

Uncategorized

चित्रा पटेल :  रायपुर : मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी छत्तीसगढ़ कांग्रेस की बैठकें लगातार चल रही है ।प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में सोमवार को कई बैठकें रखी गई थी । सदस्यता अभियान को लेकर हुई इन बैठकों में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों से लेकर पार्षद और यूथ कांग्रेस भी शामिल रही। प्रदेश संगठन की तरफ से सबको क्षेत्र और जनसंख्या के आधार पर टारगेट दिए गए है । सुबह से शाम तक चली इन बैठकों में सबको तय समय पर टारगेट पूरा करने के दिशा निर्देश दिए गए है। दरअसल सदस्यता अभियान को कम्प्लीट करने के बाद तुरंत संगठन के चुनाव होने है। जिसके लिए यह बड़ी तैयारियां चल रही है। रायपुर जिले के लिए 1 लाख सदस्यों का टारगेट मिला है  । बैठकें खत्म होने के बाद रायपुर महापौर का कहना है कि उन्हें जो लक्ष्य दिया गया है उसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा … प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि जल्द ही टारगेट पूरा करके संगठन चुनाव सम्पन्न कराए जाने है। रही बात खुद की दावेदारी की तो इस सवाल पर मोहन मरकाम ने कहा कि आलाकमान जो निर्देश देगा उसी हिसाब से काम किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *