रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री के पी आर ओ राजेन्द सिंह परिहार ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि एक न्यूज पोर्टल द्वारा स्वास्थ्य मंत्री के संबंध में भ्रामक न्यूज प्रसारित किया गया जो पूर्णतः असत्य एवं तथ्यहीन है, जो कि मंत्री की छबि धूमिल करने का प्रयास है। जिस पर उक्त न्यूज प्रसारित करने वाले आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 124/22 धारा 504, 505(1)(बी), 505(2) भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में आरोपी पवन कुमार बंजारे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी – पवन कुमार बंजारे पिता चुफु राम बंजारे उम्र 34 साल निवासी सुभाष चैक ग्राम व पोस्ट डूण्डेरा थाना उतई जिला दुर्ग।