रायपुर, 25 फरवरी 2022/ छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा आज जारी एक आदेश के तहत सचिव उच्च शिक्षा विभाग, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम, तथा कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड श्री भुवनेश यादव अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं सचिव, महिला एवं बाल विकास, सचिव समाज कल्याण और आयुक्त निःशक्तजन का कार्य संपादित करेंगे। ज्ञातव्य है कि रीना बाबा साहेब कंगाले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं सचिव, महिला एवं बाल विकास, सचिव समाज कल्याण और आयुक्त निःशक्तजन 12 अगस्त 2022 तक अवकाश पर हैं। कंगाले की अवकाश अवधि में भुवनेश यादव उनके प्रभार के विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे।