भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का बिलासपुर संभाग प्रवास

Uncategorized

रायपुर| भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू 22 फरवरी से 27 फरवरी तक बिलासपुर संभाग के प्रवास पर रहेंगे। 22 फरवरी बिलासपुर जिला, 23 फरवरी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 24 फरवरी कोरबा, 26 फरवरी जांजगीर-चंपा, 27 फरवरी रायगढ़ जिला प्रवास पर रहेंगे| इस दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू मिशन 2023 को लेकर संगठनात्मक दृष्टि से भाजयुमो के जिला पदाधिकारियों मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे और युवा मोर्चा की भूमिका और आगामी रणनीति तय करेंगे. भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू 28 फरवरी को महासमुंद जिला प्रवास पर रहेंगे।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि संगठनात्मक दृष्टि के साथ-साथ युवओं के विषय जिसमे प्रदेश में लगातार युवाओं के साथ प्रदेश सरकार धोखा कर रही हैं, रोजगार के असर छिन रही हैं, युवाओं को झूठे सपने दिखाकर छला और ठगा जा रहा हैं एसे विषयों को लेकर सभी जिलों से लगातार युवाओं की अलग-अलग समस्याएं सामने आ रही हैं. प्रवास के दौरान स्थानीय स्तर पर युवाओं के मुद्दे को लेकर भी रणनीति के साथ युवा हक की लड़ाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *