रोका छेका अभियान के तहत नगर निगम के सभी 10 जोनों की टीम ने 5 दिन में 397 मवेशियों को पकड़कर गौठान भेजा

Uncategorized

रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा सभी 10 जोनों में महापौर श्री एजाज ढेबर एवं आयुक्त श्री प्रभात मलिक के निर्देश पर जोन कमिश्नरों के नेतृत्व में जोन स्तर पर काउकेचर वाहन एवं टीमों की सहायता से सड़कों पर सघन अभियान चलाकर 5 दिन में कुल 397 मवेशियों को पकड़कर नगर निगम रायपुर क्षेत्र के विभिन्न गौठानों में भेजने की कार्यवाही की गई, अभियान निरंतर जारी रहेगा। नगर निगम के नोडल अधिकारी रोका छेका अभियान ने बताया कि रोका छेका अभियान के तहत जोन 1 ने 40, जोन 2 ने 23, जोन 3 ने 37, जोन 4 ने 34, जोन 5 ने 13, जोन 6 ने 74 , जोन 7 ने 12, जोन 8 ने 58, जोन 9 ने 67 एवं जोन 10 ने 39 कुल 10 जोनों ने कुल मिलाकर 397 मवेशियों को काउकेचर वाहन से पकड़कर दो दिन अभियान चलाकर गौठान भेजा।
नोडल अधिकारी रोका छेका अभियान ने आगे बताया कि रोका छेका अभियान के तहत अभियान में 1 पशुपालकों से संकल्प पत्र भरवाये गये । जोन 3 ने 1 पशुपालकों से रोका छेका अभियान के तहत संकल्प पत्र भरवाने की कार्यवाही जोन कमिश्नर एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी की उपस्थिति में की । अभियान पशुपालकों से संकल्प पत्र भरवाने राज्य शासन के रोका छेका अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र के सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों में महापौर एवं आयुक्त के निर्देशानुसार जोन स्तर पर जोन कमिश्नर के नेतृत्व एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी के माध्यम से निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *