छत्तीसगढ़ में तहसीलदारों का आंदोलन स्थगित

Uncategorized

रायपुर : छत्तीसगढ़ में तहसीलदारों का आंदोलन स्थगित। 5 दिनों से चल रही थी हड़ताल। रायगढ़ में वकीलों के साथ मारपीट के बाद राज्य शासन ने राजस्व न्यायालयों में सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का पत्र कलेक्टरों को लिखा था। इसके बाद आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया।छत्तीसगढ़ कनिष्ठ राज्य प्रशासनिक सेवा के हड़ताली तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की प्रथम मांग आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्ण होने के बाद छत्तीसगढ़ शासन राजस्व यह एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने दूसरी मांग सुरक्षा प्रदान करने हेतु राजस्व न्यायालय के न्यायाधीशों को सुरक्षा प्रदान करने प्रदेश के समस्त कलेक्टरों को परिपत्र जारी किया है। पत्र से प्रदेश के समस्त राजस्व न्यायालयों में सुरक्षा व्यवस्था करने की जवाबदारी संबंधी जिले के कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *