बभनी, धुंडी(उत्तर प्रदेश) में कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला

Uncategorized

अंबिकापुर : कांग्रेस के आदिवासी नेता एवं छत्तीसगढ़ सरकार में खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने आज उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बसंती पनिका के प्रचार के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अपने उद्बोधन में भाजपा सरकार की कोविड को नियंत्रित करने व अर्थव्यवस्था को संभालने में नाकाम रहने पर आड़े हाथों लिया। वे उत्तर प्रदेश के बभनी (धुंडी) में आयोजित सभा में शामिल हुए थे। य

उन्हें उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का स्टार प्रचारक बनाया गया है। उन्होंने इस जनता को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियाँ गिनाई। श्रीमती प्रियंका गांधी जी बेरोज़गार युवाओं के लिए भर्ती विधान के रूप में कांग्रेस की कार्ययोजनाएँ सामने रखी है। मंत्री अमरजीत भगत ने इसका उल्लेख करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी बसंती पनिका के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी एवं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मंत्री अमरजीत भगत ने पदयात्रा भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *