आरंग/ 13 फरवरी 2022 प्रदेश के नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. डहरिया ने हरदिहा पटेल (मरार) समाज रायपुर राज के द्वारा आयोजित शाकम्भरी महोत्सव में सम्मिलित होकर पटेल समाज सभा को संबोधित किया तथा समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन में आहता निर्माण के लिये 10 लाख रुपये का घोषणा भी किया। महोत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामकुमार पटेल (केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड रायपुर, मुन्ना लाल पटेल अध्यक्ष हरदिहा पटेल समाज रायपुर राज , साधुराम दीवान संरक्षक पटेल समाज, गोपाल प्रसाद पटेल उपाध्यक्ष पटेल समाज, होरीलाल पटेल, प्रदीप पटेल, ईश्वर पटेल, अरविंद पटेल सहित बड़ी संख्या में पटेल समाज के सदस्य उपस्थित थे