नक्सली घटनाओं पर भूपेश बोले- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को पीछे धकेल रहे जवान, कम हुई घटनाएं

Chhattisgarh

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर की घटना को दुर्भाग्य जनक बताते हुए कहा, जवान की शहादत बेकार नहीं जाएगी। लगातार नक्सलियों को पीछे धकेलने का काम हमारे जवान कर रहे हैं। नक्सली लगातार बैकफुट पर है। भाजपा के आरोप पर कहा, 15 साल तक डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री थे 3 ब्लॉकों में नक्सली थे वह बढ़कर 14 जिलों में चले गए क्या उनकी उपलब्धि है। लगातार आप देखेंगे कि 3 वर्षों में घटनाएं भी कम हुई है। हमारे शासनकाल में नक्सलियों के बड़े नेता बंदूक के साथ सरेंडर कर रहे है। हमारी सरकार नीति के हिसाब से काम हो रहा है। जनता और जवानों का विश्वास छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति बढ़ा है। इसी कारण अब जब नक्सली चिट्ठी लिखते हैं कि हमें भर्ती करने में बहुत दिक्कतें हो रही है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश के दौरे पर जाने से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा, राज्यसभा में सांसद रामविचार नेताम के उठाए सवाल पर बोले छत्तीसगढ़ में जहां तक बात है सारे पैरामीटर में छत्तीसगढ़ अग्रणी है। भाजपा पर तंज कसते हुए बोले कि उनके कार्यकाल में एक भी हवाई अड्डा शुरू नहीं हो पाया था हमारे कार्यकाल में जगदलपुर बिलासपुर में शुरुआत किया गया है अंबिकापुर का जो हवाई अड्डा है उसको भी विकसित कर रहे हैं। यहां आकर केंद्रीय मंत्री सिंधिया झूठ बोल रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर हम लोगों ने पहले भी केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की थी। रायपुर दौरे पर आए थे तो छत्तीसगढ़ को क्या दे के गए हैं? छत्तीसगढ़ की रेकी करने आए थे क्या बेचा जा सकता है?
यह संवेदनशील मामला
हिजाब के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, शुरुआत करने वालों को पता नहीं है कि इसका हश्र क्या होगा यह बातें वहीं बैठकर दो समुदायों के समस्या को हल कर लेना था। यह मुद्दा राष्ट्रीय समस्या बन गई है। दुनिया भर के सताए हुए लोगों को हिंदुस्तान में जगह मिली हम अपने लोगों के साथ अब किस तरीके से व्यवहार कर रहे हैं। कट्टरता चाहे इधर का हो या उधर का हो दोनों ही हमारे लिए नुकसानदायक हैं इससे समाज का ही नुकसान होना है। यह बहुत संवेदनशील मामला है। पारिवारिक सामाजिक मामला इसको बैठकर हल करना चाहिए। हर बात पर आप न्यायालय जाएंगे इसको राजनीतिक मुद्दा बनाएंगे हमारा देश कहां जा रहा है। हम किस दिशा में जा रहे है। इसी तरह हम लड़ाईया लड़ते रहेंगे।
केंद्र छत्तीसगढ़ से सौतेला व्यवहार कर रही
खाद की कमी पर मुख्यमंत्री ने कहा किसानों को रसायनिक खाद उपलब्ध कराना भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में बैठी सरकार की जिम्मेदारी है। केंद्र सरकार को बताना चाहिए कि क्या खाद की उत्पादन कम हो गई है या विदेशों से खाद बनाने वाला रॉ मटेरियल आना बंद हो गया। क्या कारण है पूरे देश में किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। क्योकि भाजपा शासित प्रदेशों और चुनावी राज्यों को भी खाद नहीं मिल रहा, रही बात छत्तीसगढ़ की तो केंद्र हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
अनुसूचित क्षेत्रों के ग्राम सभा में चर्चा के बाद निर्णय
मोहन मरकाम ने कोई गलत बात नहीं की है बीजेपी अपनी मेनिफेस्टो को पढ़ती नहीं, हमारे मेनिफेस्टो को रट्टा मार रखी है। अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभाओं में चर्चा करके ही कोई निर्णय लिया जाता है, इसलिए घोषणा पत्र में विशेष तौर पर उल्लेख किया गया था। अनुसूचित क्षेत्रों में रायशुमारी करने के बाद यह बातें लिखी गई है। मोहन मरकाम ने कोई गलत बात नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *