तेलीबांधा रेलवे क्रासिंग का यातायात रोकने पर विरोध

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर में तेलीबांधा से अवन्तीविहार की और जाने वाले रास्ते को यातायात विभाग द्वारा बंद किये जाने पर स्थानीय नागरिको में रोष बढ़ता जा रहा है.भाजपा नेता राजकुमार राठी ,अशोक गुप्ता, मंजूलमयंक श्रीवास्तव, किशोर नायक, सौरभ श्रीवास्तव, अजय राणा, प्रकाश अग्रवाल ने बताया की विगत तीन दिनों से अवन्ती की और जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है जिससे यह रहने वाले हज़ारो नागरिको को घूम कर जाना पढ़ रहा है।

ये मार्गकचना,सद्दू,कवितानगर,गीतांजलि,शंकर नगर,गयात्री नगर,खमारडीह ,विजय नगर जाने वाले नागरिको के आने जाने का मार्ग है जिससे वे भी काफी परेशानी महसूस कर रहे है। राठी ने बताया की स्थानीय नागरिको ने आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर निराकरण ना होने पर स्थानीय नागरिको द्वारा उग्र कदम उठाने की चेतावनी दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में कहा कि वे मोटरसाइकिल निकलने की व्यवस्था उक्त रेलवे क्रासिंग पर करवा सभी बसों के रूट को कैनाल रोड से डाइवर्ट करने के निर्देश देंगे जिससे तेलीबांधा मार्ग पर ट्रैफिक दबाव कम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *