महिलाओं के अधिकारों एवं सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर आज दिनांक 12 मार्च मंगलवार को अर्शिल शिक्षण व प्रशिक्षण वेलफेयर सोसायटी द्वारा लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना के तहत रायपुर के चंगोराभाठा में एचआईव्ही एड्स के जन जागरूक्ता के लिए सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को एचआईव्ही एड्स विषय के बारे में बताया गया साथ ही एसटीआई की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं को एचआईव्ही एड्स के साथ ही साथ महिलाओं को अधिकारों एवं सुरक्षा हेतु जानकारी भी प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता, बिंदी लगाओं प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही कार्यक्रम में  उपस्थित प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार वितरण किया गया। संस्था की डायरेक्टर शमीम सिद्दीकी ने एचआईव्ही के बारे में बताते हुए कहा कि एचआईव्ही एड्स के प्रति सभी लोगों को जागरूक होना आवश्यक है तथा महिलाओं के अधिकारों एवं सुरक्षा के लिए महिलाओं को जागरूक किया। साथ ही सरकारी योजनओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रितेश सहारे, भानु सिंह परमार, संस्था की डायरेक्टर शमीम सिद्दीकी एवं संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर भुनेश्वर श्रीवास, लेखापाल टिकेश्वर साहू, परार्मशदाता मौसमी टण्डन, संजय गुप्ता, नवनीत कौर, रोहणी राजपूत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *