आम आदमी पार्टी ने अपने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष की घोषणा की : जयंत गायधने

Chhattisgarh

रायपुर : आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश की नयी कार्यकारणी घोषित होने के पश्चात लागतार संघठन निर्माण का कार्य चल रहा है पार्टी सर्वसम्मति से प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़  गोपाल राय  के समक्ष एक राय राखी थी की पूर्व के अनुभव को देखते हुए अब संघठन का निर्माण जिला स्तर पर की जाय जिस  गोपाल राय जी द्वारा सहमती दे दी गयी थी ,उसी आधार पर पुरे प्रदेश में 27 जिलो के अनुसार पर्यवेक्षक नियुक्त किये गए और उनको ये जिम्मेदारी दी गयी थी की कार्यकर्ताओं व् पदाधिकारियो की बैठक कर सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष का चुनाव कर राज्य समिति को रिपोर्ट प्रस्तुत करे |

आपको बता दे की 12 तारीख को प्रदेश स्तरीय बैठक राजधानी रायपुर के प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुआ जिसमे पर्यवेक्षको द्वारा 21 जिलो की रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी जिसमे सभी 21 जिलो के रिपोर्ट के आधार पर प्रस्तावित जिला अध्यक्ष के नामो पर राज्य समिति ने मुहर लगा दी है |

प्रदेश संयोजक कोमल हुपेंडी लगातार प्रदेश के पदाधिकारियों व् कार्यकर्ताओ से मिलकर उनकी मंशा जानने का प्रयाश किया और बहुत ही बारीकी से जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की गयी है यह नियुक्ति कार्यकर्ताओ की सहमती के आधार पर किये गए है चुकी संघठन के विस्तार में सभी जिला अध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण हैं इसलिए राज्य समिति ने इस निर्णय को सर्वसम्मति स्वराज की परिकल्पना के आधार पर  लिया |

राज्य समिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश संयोजक कोमल हुपेंडी,प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल ,प्रदेश संघठन मंत्री सूरज उपाध्याय प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ दुर्गा झा सचिव के.ज्योति ,प्रदेश सह संघठन मंत्री मुन्ना बिसेन ,योगेन्द्र सेन , कमल नायक,चैतराम देवखटकर ,राजनितिक प्रशिक्षण समिति सदस्य प्रफुल्ल बैस,देवेंदर सिंग भाटिया किसान प्रकोष्ट अध्यक्ष शत्रुघन साहू प्रदेश मिडिया प्रभारी जयंत गायधने ,प्रदेश युवा अध्यक्ष तेजेंद्र तोड़कर संतराम सलाम देवलाल नरेटी , अनुशासन समिति सदस्य कमल नारायण शर्मा वर्णिता सिन्दुरिया व् राज्य समिति के अन्य साथी शामिल थे

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का नाम जिलावार इस प्रकार है

1 बिलासपुर- प्रथमेश मिश्रा

2 रायपुर -कमल किशोर कोठारी

3 दुर्ग- मेहरबान सिंग

4 महासमुंद-भूपेंद्र चंद्राकर

5 दंतेवाड़ा- कोपा कुंजाम

6 नारायणपुर- नरेंद्र नाग

7 कांकेर- देवलाल नरेटी

8 बालोद- मधुसूदन साहू

9 राजनांदगांव- महेश वर्मा

10सूरजपुर- शोभनाथ गुप्ता

11 बलरामपुर-इंद्रदेव नाग

12 जांजगीर- सुरेश शांडिल्य

13 कोरबा- प्रितेश साहू

14 जशपुर- विष्णु कुलदीप

15 बेमेतरा- अंजोर दास घृतलहरे

16 धमतरी- अकबर मंडावी

17 गरियाबंद- रुद्र सेन सिन्हा

18 बलौदा बाजार- जग्गनाथ महिलांगे

19 बस्तर- तरुणा बेदरकर

20 बीजापुर – जगदीश शर्मा

21 सरगुजा- साकेत त्रिपाठी

बाकी शेष जिलो की बैठक रिपोर्ट राज्य समिति के पास प्रस्तुत नहीं होने के कारण उक्त 6 जिलो के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो पाई हैं उन सभी जिलों के रिपोर्ट आने के पश्चात जल्द ही घोषणा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *