छत्तीसगढ़ : कोरिया जिले के चिरमिरी में दिनांक 12 मार्च को अवैध नल कनेक्शन का मामला सामने आया है जी हाँ हम बात कर रहे हैं की चिरमिरी नगर निगम के आसपास क्षेत्रों की जहां धड़ल्ले से अवैध पाईप कनेक्शन किया जा रहा है। यह कनेक्शन क्षेत्र में हो रहे पानी सफ्लाई के मेंन पाईप लाईन में ड्रिल के
माध्यम से छेद करके धड़ल्ले से अवैध पाईप लाईन का कनेक्शन मोटा पैसा लेकर किया जा रहा है जिसकी जानकारी जब पीएचई विभाग को पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने अपना पड़ला झाड़ते हुए नगर निगम एवं एसईसीएल के माथे थोप दिया जब नगर निगम चिरमिरी के नवपदस्थ आयुक्त को अवैध नल कनेक्शन से अवगत कराया तो उनका साफ कहना था हमने शिकायत मिलते ही तत्काल कार्यवाही करने को कहा है और जो भी इस प्रकार का अवैध नल कनेक्शन कर रहा है उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
आयुक्त चिरमिरी निगम जोत्सना टोप्पो ने कहा कि यह जानकारी मुझे अभी प्राप्त हुई है,अगर जरूरत पड़ेगी तो हम ,सरकारी पाईप पर छेड़छाड़ करने वालो के खिलाफ पुलिस थाने में कम्प्लेन करेंगे की जानकारी दी।