रविंद्र चौबे का बड़ा बयान..स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा… इस संबंध में व्यापक विचार विमर्श प्लानिंग चल रही है…. सरकार फैसला लेगी

Chhattisgarh

रायपुर : बेरोजगारी भत्ता को लेकर आज मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान सामने आया है।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्य्क्ष विष्णु देव साय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पत्र लिखा है कि .. उन जन घोषणा पत्र में किये प्रमुख वादों में एक वादा 10 लाख बेरोजगार युवाओं को ढाई हजार प्रतिमाह भत्ता देने का भी है। दुर्भाग्य से 3 वर्षो में एक भी युवक को ये भुगतान नही हुआ है..जिसका पलटवार में सरकार के प्रवक्ता,मंत्री रविंद चौबे का तंज..कहा…विष्णु देव साय की हिम्मत नहीं कि अपने राष्ट्रीय नेता को पत्र लिखें…बीजेपी के नेताओं की हिम्मत नहीं कि प्रधानमंत्री को पत्र लिखें…2करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात जिसने कही थी,उनसे यह सवाल कर दें तो विष्णु देव साय जी को जवाब मिल जाता..और हमारे बजट में हमें क्या प्रावधान करना है इसके लिए हमको उनसे मार्गदर्शन की जरूरत है और न ही सुझाव की…ना सलाह की जरूरत है…केंद्र सरकार छ ग की 30-32हजार करोड़ रुपए  रखा है उसके बारे में भी एक चिट्ठी केंद्र सरकार को लिख देते तो बीजेपी की भला हो जाता..दुर्भाग्य है कि हमारे नेता राहुल गांधी को पत्र लिखा इससे उनकी समझदारी नजर आ रही है।

मंत्री ने कहा बेरोजगारी भत्ता के संबंध में पहले भी कुछ कहा गया था और ना आज भी  कुछ कहा जा रहा है हमने रोजगार के आंकड़े दिए हैं आज ही मुख्यमंत्री के द्वारा रोजगार मिशन के गठन के किस तरीके से छत्तीसगढ़ के लोगों को रोजगार दिया जाएगा सीधे स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा   इसके लिए  व्यापक विचार विमर्श प्लानिंग चल रही है सरकार फैसला लेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *