आरंग/ 14 जनवरी 2022/ कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर लोक निर्माण विभाग के मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना अंतर्गत आरंग क्षेत्र के पहुंच विहीन शासकीय भवनों में पक्का पहुँच मार्ग निर्माण हेतु 01 करोड़, 02 लाख, 38 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। जिसमें ग्राम गुल्लू में शासकीय हाई स्कूल भवन तक पहुँच मार्ग निर्माण लगभग 300 मीटर हेतु 20 लाख 38 हजार रुपये, कोसरंगी में शासकीय नवीन प्राथमिक शाला भवन तक पहुँच मार्ग लगभग 300 मीटर हेतु 20 लाख 38 हजार रुपये, ख़ौली में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण लगभग 310 मीटर हेतु 21 लाख, 05 हजार रुपये, खोरसी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन तक पहुंच मार्ग लगभग 300 मीटर हेतु 20 लाख, 38 हजार रुपये, ख़ौली में आंगनबाड़ी केंद्र भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण लगभग 300 मीटर हेतु 20 लाख, 19 हजार रुपये की स्वीकृति है। उक्त निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कोमल सिंह साहू, जनपद पंचायत आरंग अध्यक्ष खिलेश्वर देवांगन, जिला पंचायत सदस्य दुर्गा रॉय, केशरी मोहन साहू, अनिता थानसिंग साहू, जनपद उपाध्यक्ष हेमलता डूमेंद्र साहू, जनपद सदस्य लक्ष्मी हीरादास जांगड़े, यादराम साहू, चमेली धनाजिक चंद्राकर सरपंच ख़ौली,उत्तरा बाई डहरिया उपसरपंच ख़ौली, राजेश्वरी हेमेंद्र साहू सरपंच कोसरंगी, प्रदीप दास उपसरपंच कोसरंगी, भुवन सिंह वर्मा सरपंच खोरसी, त्रिवेणी वर्मा उपसरपंच खोरसी, अहिल्या मनहरे कार्यवाहक सरपंच गुल्लू, हेमप्रकाश ढिढि उपसरपंच गुल्लू व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है तथा मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार जताया है।